Jamidar.in केवल बीज, खाद और कृषि दवाइयाँ बेचने का एक मंच नहीं, बल्कि किसानों के हित में काम करने की एक सोच है।
आज के समय में किसान अक्सर सही रेट, सही सलाह और भरोसेमंद सेवा की तलाश में रहते हैं। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए Jamidar.in की शुरुआत की गई, ताकि किसान भाइयों को उचित दाम पर गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें।
हमारा उद्देश्य केवल सामान बेचना नहीं, बल्कि किसानों का विश्वास जीतना है। इसी कारण हम अपने उत्पादों के रेट खुले तौर पर बताते हैं, ताकि किसान भाई पूरी जानकारी के साथ सही निर्णय ले सकें।
हम मानते हैं कि किसान देश की रीढ़ है और उसके साथ पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से व्यवहार होना चाहिए। यही कारण है कि हमारा संकल्प है —
🤝 न जमीदार के साथ धोखा करेंगे, न होने देंगे।
🏠 अब किसान भाई घर बैठे भी उचित और वाजिब रेट पर बीज, खाद एवं कृषि दवाइयाँ मंगवा सकते हैं।
📦 ऑर्डर करें और अपना सामान घर बैठे प्राप्त करें।
🔥 Jamidar.in से जुड़ने वाले किसानों की जीरी मंडी भाव से ₹100 प्रति क्विंटल अधिक भाव पर बिकवाना हमारी जिम्मेदारी है।
हम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किसानों की सेवा के लिए उपलब्ध हैं। Jamidar.in का लक्ष्य किसानों को बेहतर उत्पाद, उचित मूल्य, सही जानकारी और अधिक लाभ दिलाने में सहयोग करना है।
आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
🌾Jamidar.in क्यों चुनें ?
✅ खुले और पारदर्शी रेट
✅ एक सामान सस्ता बताकर दूसरे सामान पर ज्यादा पैसे नहीं लिए जाते
✅ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधा
✅ घर बैठे ऑर्डर करें और सामान प्राप्त करें
✅ बीज, खाद एवं कृषि दवाइयाँ उचित दाम पर
हमारे प्रमुख उत्पाद
धान के बीज
गेहूं के बीज
कीटनाशक
खरपतवारनाशक
फफूंदीनाशक
खाद
Available Brands
Bayer , Syngenta,PI Industries,UPL,Dhanuka
Crystal,IFFCO,FMC,Rallis India
Coromandel,Biostadt,IIL Tractor Brand and Many Others
Contact Us
Shop Photos